International Women’s Day 2026 की थीम, इतिहास और महत्व जाने A to Z जानकारी !
8 March को मनाया जाता है महिलाओं के अधिकारों का वैश्विक उत्सव ?
हम सबको पता है कि प्रत्येक वर्ष पुरे विश्वभर मे 8 March को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी (International Women’s Day) मनाया जाता है। यह विशेष दिवस महिलाओं की विशेष उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च मनाया जाता है।
🔹 क्या है 2026 की महिला दिवस थीम ” दान से लाभ (Give to Gain) ”?
इस वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ” दान से लाभ (Give to Gain) ” रखी गई है। इसका अर्थ है – जब आप किसी व्यक्ति को कुछ देते हैं, फिर चाहे वह मदद हो, समर्थन हो या फिर अवसर हो तो इसका लाभ न सिर्फ सामनेवाले व्यक्ति को मिलता है बल्कि आपको भी मिलता है |
🔹 महिला दिवस थीम महत्व ?
- महिलाओ के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |
- व्यक्ति के मन में दान देने किए भावनाओं को जागृत करना |
- महिलाओं को सभी प्रकार के कार्यो मे समान भावना को जागृत करना |
- महिलाओं की विशेष उपलब्धियों को पहचान देना |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास; 1909 से अब तक का सफर!
🔹 1909 मे सबसे पहला महिला दिवस (अमेरिका) मे अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने दिनांक 28 फरवरी 1909 को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था । १९०९ के बाद अगले वर्ष से इसको हर वर्ष को मनाने का विचार किया गया जिसके फलस्वरुप मे १९१० को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया |
🔹 1910: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रस्ताव रखा गया !
इस प्रस्ताव को लेकर से पहले 1910 मे क्लारा जेटकिन (Clara Zetkin) द्वारा जिसने जर्मन समाजवादी ने कोपेनहेगन और डेनमार्क में एक महिला सम्मेलन के दौरान सम्मेलन मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार सर्वप्रथम रखा और उसपर चर्चा कि गई।
🔹 1911: पहली बार कब मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ?
सम्मेलन के अगले वर्ष 1911 मे ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में सर्वप्रथम 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इसके बाद यह दिवस वर्ष 1913-1914 मे 8 मार्च को निश्चित किया गया कि जिसके फलस्वरुप हर वर्ष को 8 मार्च को महिला दिवस मनाने कि शुरुवात हुई । किंतू इसको संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता नही मिली थी जो आगे चलकर कुछ सालो बाद अथक प्रसास से सफलता प्राप्त हूई ।
🔹 1975: संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से अपनाया
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 1975 को “अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष” घोषित किया और पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी। और पुरे विश्व मे 1975 से जागतिक महिला दिवस मनाना शुरू हुवा ।
🔹 1996 मे महिला दिवस कि पहली आधिकारिक थीम ?
सर्वप्रथम सन 1996 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार आधिकारिक तौर पर थीम आधारित महिला दिवस मनाया गया। जिसमे पहली थीम थी – “Celebrating the Past, Planning for the Future” (अतीत का जश्न, भविष्य की योजना)।
-
प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को International Women’s Day क्यों मनाया जाता है?
हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं जिसमे..
🔹 महिला अधिकारों की रक्षा
समाज मे महिलाओं के लिए समान शिक्षा का अधिकार दिलाना, उनकी नौकरी और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग।
🔹 लैंगिक समानता (Gender Equality)
सामाजिक स्तर पर पुरुषों और महिलाओं को समान अवसर मिलना चाहिए इसके लिए प्रयास करना। उनके कार्यस्थल पर उनको समान वेतन (Equal Pay) और पुरुषो जैसे कार्य मे प्रमोशन मिले इसके लिए प्रयास करते रहना ।
🔹 कार्यस्थल पर न्याय और सुरक्षा
जहाँपर महिलाए कार्य कर रही है वहाँपर महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण होता है और भेदभाव होता है तो उसको समाप्त करने के लिए प्रयास करना।
🔹 महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा
समाज के हर क्षेत्र मे जैसे की राजनीति, कॉर्पोरेट, सामाजिक, शेक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को शीर्ष पदों पर आने का अवसर मिले।
-
राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत मे 🔹 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?
भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू इनके जयंती के उपलक्ष मे मनाया जाता है।
🔹 आपको ज्ञात हो की सरोजिनी नायडू: “भारत कोकिला” (Nightingale of India) नाम से देश मे परिचित है । सरोजिनी नायडू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महान नेता थीं। स्वतंत्रता के बाद वह भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं। इसके साथ उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के लिए संघर्ष किया।
🔹 देश मे राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य ?
- देश मे महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना जिससे अन्य महिलाओ को प्रेरणा मिल सके।
- महिला सशक्तिकरण और समानता को बढ़ावा देना।
- सरोजिनी नायडू के योगदान को याद करना।
इस वर्ष 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम: दान से लाभ (Give to Gain) का अर्थ
🔹 “दान से लाभ (Give to Gain)” का मतलब?
2026 में थीम “दान से लाभ (Give to Gain)” का उद्देश्य महिला अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए तेज़ गति से बदलाव लाना है।*
🔹 महिला दिवस के थीम का महत्व ?
- महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू करना।
2.महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना।
- लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाना।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर विश्वभर में आयोजित कार्यक्रम
🔹 संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिला दिवस का आयोजन ?
UN द्वारा हर साल महिला सशक्तिकरण पर एक वैश्विक सम्मेलन को आयोजित करता है।
🔹 महिला दिवस के उपलक्ष भारत में होने वाले कार्यक्रम ?
देश मे महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरो पर सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं। सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा यशस्वी महिलाओ का सम्मान समारोह को आयोजन किया जाता है।
🔹 अन्य देशों में महिला दिवस पर कार्यक्रम ?
विश्व के अन्य देशो मे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में महिला अधिकारों पर चर्चसत्र और रैलियां निकाली जाती हैं। और महिला अधिकारो के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है ।
-
महिला दिवस पर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ?
1️⃣ संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया?
✅ उत्तर: 1975 में।
2️⃣ महिला दिवस की पहली थीम क्या थी?
✅ उत्तर: 1996 में – “Celebrating the Past, Planning for the Future”।
3️⃣ राष्ट्रीय महिला दिवस (भारत) कब मनाया जाता है?
✅ उत्तर: 13 फरवरी, सरोजिनी नायडू की जयंती पर।
4️⃣ 2026 की थीम क्या है?
✅ उत्तर: “दान से लाभ (Give to Gain)”।
5️⃣ पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब और कहां मनाया गया था?
✅ उत्तर: 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में।
💡 निष्कर्ष
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सशक्तिकरण, अधिकारों और समानता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
👉 महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ाने के लिए हमें इसे केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे एक सतत अभियान बनाना चाहिए।
हमारे सभी पेजेस को जरुर फॉलो किजिए….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/ वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

