Site icon Desh Varta

National Science Day पर भाषण कैसे दे ? विज्ञान और भारत का उज्ज्वल भविष्य

जाने राष्ट्रिय विज्ञान दिवस अर्थात National Science Day के अवसर पर प्रस्तुत प्रभावशाली भाषण कैसे दे ? जानिए विज्ञान का महत्व, डॉ. सी. वी. रमन का योगदान और भारत के उज्ज्वल वैज्ञानिक भविष्य पर प्रेरणादायक विचार।

National Science Day अर्थात राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण कैसे प्रस्तुत करे ?

सम्माननीय प्राचार्य महोदय,

मेरे सभी प्रिय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों

आप सभी को मेरा सादर नमस्कार।

हम सभी आज यहाँ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं यह सभिको पता है । भारत में आजका यह विशेष दिवस 28 फरवरी को हर साल मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन ने “रमन प्रभाव” की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हमें पता होना चाहिए की विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। रोज सुबह आँख खुलने से लेकर रात को सोने तक—मोबाइल, बिजली, इंटरनेट, चिकित्सा, परिवहन—हर जगह विज्ञान हमारे साथ होता है | दोस्तों विज्ञान ने न केवल हमारे जीवन को सरल बनाया है, बल्कि हमें सोचने, प्रश्न पूछने और सत्य की खोज करने की प्रेरणा भी हमें विज्ञान ही देता है।

21 वी सदी का आज का युग विज्ञान और तकनीको से भरा युग है। अंतरिक्ष में उपग्रह भेजना, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन, डिजिटल इंडिया, आधुनिक चिकित्सा—ये सभी भारत की वैज्ञानिक प्रगति के उदाहरण हैं। यह सब हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत और लगन का ही तो परिणाम है।

प्रिय मित्रो, हमें पता होना चाहिए की विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। और जो विज्ञान है उस वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अर्थ है—अंधविश्वास से दूर रहना, तर्क और प्रमाण पर विश्वास करना तथा नई खोजों के लिए हमेशा उत्सुक रहना।

आज के दिवस के इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम विज्ञान का उपयोग सदैव मानव कल्याण, हमारे पर्यावरण संरक्षण और देश के विकास हेतु ही करेंगे। मुझे यह बात कहते हुवे अहसास होता है की, शायद हममें से कोई भविष्य का वैज्ञानिक, इंजीनियर या आविष्कारक बने और देश का नाम रोशन करे।

अंत में, मैं अपने इस वाणी को विराम देते हुए महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के शब्दों से अपनी बात समाप्त करना चाहूँगा—चाहूंगी,

“विज्ञान मानवता के लिए वरदान है, बशर्ते उसका उपयोग सही दिशा में किया जाए।”

धन्यवाद।

जय हिंद

आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

Exit mobile version