Site icon Desh Varta

IPL 2025: (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम (RR) राजस्थान रॉयल्स – कैसे रहेगा आज का मैच ?

IPL 2025: SRH vs RR  – कैसे रहेगा आज का मैच ?

इस वर्ष के IPL 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है और आज 23 मार्च को इस टूर्नामेंट का पहला डबल हेडर मैच खेला जाएगा। इस दिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जबरदस्त मुकाबला होनेवाला है। आइए जानते आजका मैचे कैसे रहेगा ?

(SRH) vs (RR) मैच कहाँ खेला जाएगा?

(SRH) vs (RR) का IPL 2025 का दुसरा मैच आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम जो हैदराबाद मे मौजुद है । इस स्टेडीयम कि खासियत बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इसके साथ हि यह हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए यह पिच जानी जाती है। ऐसा कहाँ जाता है कि जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकी यहाँपर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल सकती है ऐसा क्रिकेट पिच के जानकारो का अंदाज है।

इस पिच पर अब तक का Highest Score कितना है ?

आज तक इस पिच पर जितने भी मैच खेले गए है ऊन सब मे अभीतक इस पिच पर Highest Score  277/3 (SRH बनाम MI, 2024) हुवा था ।

इस पिच कि विशेषत: जीत का पैटर्न: अब तक 78 मैचों में से 34 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, जबकि 43 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। इससे आज के मैच का अंदाजा लगा सकते है आज कौनसी टिम जीत सकती है ?

हैदराबाद मे आज मौसम का हाल ?

आज हैदराबाद में 23 मार्च को बारिश की संभावना बताई जा रही है। आज हैदराबाद का तापमान 23°C से 33°C के बीच रहेगा ऐसा कहाँ जा रहा है। लेकिन आज 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और ह्यूमिडिटी 60% तक रह सकती है ऐसी जानकारी हवामन विभाग कि और से बताई गई है। आज के (SRH) vs (RR) के मैच के दोरान बारिश मैच में बाधा डाल सकती है, लेकिन फैंस को पुरी उम्मीद है कि खेल बिना रुकावट के पूरा होगा।

IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड ?

कुल मुकाबले: 20

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत: 11

राजस्थान रॉयल्स की जीत: 9

आपको जानकारी हो कि पिछले सीजन में SRH ने क्वालिफायर-2 में RR को हराकर फाइनल का उनका सपना यानी टिकट कटाया था, ऐसे में इस बार राजस्थान के पास बदला लेने का एक सुनहरा मौका प्राप्त हुवा है।

संभावित प्लेइंग 11 ?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टिम कि और से आज कौन खेलेंगे ?

अभिषेक शर्मा

इशान किशन (विकेटकीपर)

नीतीश कुमार रेड्डी

ट्रेविस हेड

हेनरिक क्लासेन

अभिनव मनोहर

पैट कमिंस (कप्तान)

हर्षल पटेल

मोहम्मद शमी

राहुल चाहर

एडम जंपा

 

राजस्थान रॉयल्स (RR) टिम कि और से आज कौन खेलेंगे ?

यशस्वी जायसवाल

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

नीतीश राणा

रियान पराग (कप्तान)

ध्रुव जुरेल

शिमरोन हेटमायर

शुभम दुबे

वानिंदू हसरंगा

महेश तीक्षणा

जोफ्रा आर्चर

संदीप शर्मा

 

आज के (SRH) vs (RR) IPL मैच प्रेडिक्शन ?

राजीव गांधी स्टेडियम में हैदराबाद का प्रदर्शन बेहतर रहा है। SRH की बैटिंग लाइनअप में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और इशान किशन जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और पैट कमिंस बड़ी ताकत हैं। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम में संजू सैमसन और रियान पराग जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी हैं। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है इसी लिए आज इस मैच को देखना न भुले ।

IPL 2025 कहां देखें लाइव मैच?

IPL 2025 का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मैच डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी तो आप हॉटस्टार के माध्यम से भी यह मैच देख सकते है।

हमारे सभी पेजेस को जरुर फॉलो किजिए….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

अब आपकी बारी! कमेंट करके बताएं कि आपकी फेवरेट टीम कौन सी है और आज कौन बनेगा इस मुकाबले का हीरो। क्रिकेट की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें www.deshvarta.in  के साथ!

 

Exit mobile version