Site icon Desh Varta

Pakistan में बड़ा आतंकी हमला; बलूच विद्रोहियों ने हाईजैक की जाफर एक्सप्रेस, 26 की मौत और कई लोगो को बनाया बंधक!

बलूच लिबरेशन आर्मी ने Pakistan के बलान जिले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 6 पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं। विद्रोहियों और सिक्योरिटी फोर्सेज के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई। क्या पाकिस्तान में विद्रोह चरम पर है? जानिए पूरी खबर।

  1. बलूच विद्रोहियों ने हाईजैक की जाफर एक्सप्रेस

दिनांक 11 मार्च 2025 को पाकिस्तान के बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलान जिले में जाफर एक्सप्रेस को आतंकियो ने हाईजैक किया । यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी और उसमें लगभग 400 यात्री और उनके साथ 100 सेना के जवान सवार थे ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है। ऐसा कहाँ जा रहा है कि, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी भी इस ट्रेन में मौजूद थे।

  1. हमले की पूरी घटना: कैसे हुआ जाफर एक्सप्रेस पर हमला?

यह ट्रेन उसकी यात्रा के दोनार जब बलान के मस्का इलाके में जैसे ही आठ नंबर की टनल को पार करने बढ़ी, तो एक विस्फोट हुआ और आतंकियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया, जिससे यात्रियो मे अफरातफरी का महौल बन गया सब लोग ट्रेन मे इधर उधर भागने लगे। इस हमले में ट्रेन के ड्राइवर को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

  1. Pakistan आर्मी और विद्रोहियों के बीच हुई मुठभेड़

मंगलवार दिनांक 11 मार्च को जाफर एस्कप्रेस पर सिक्योरिटी फोर्सेज और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस ट्रेन हमले में पाकिस्तान आर्मी के छह जवान मारे गए। विद्रोहियों ने ट्रेन के इंजन पर भारी प्रमान मे गोलियां बरसाई थी जिसमे कई लोगो कि मौत हो गई ।

  1. बलूचिस्तान में बढ़ता विद्रोह के चलते पाकिस्तान की कमजोरी !

जाफर एस्कप्रेस पर किए गये बलूच विद्रोहियों का यह हमला पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है? इस हमले के बाद मौलाना फजलुर रहमान के बयान के अनुसार, बलूचिस्तान के कई जिले अब पाकिस्तान सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं एसा संदिग्ध सवाल उठ रहा है । ऐसा कहाँ जा रहा है कि खैबर पख्तूनख्वा और सिंध में भी अलगाववादी संगठन सक्रिय हो गए हैं।

  1. क्या पाकिस्तान टूटने की कगार पर है?

कही दिनोसे पाकिस्तान मे चल रहे लूचिस्तान, सिंध और टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) विद्रोही संगठनों ने एकजुट होकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, तालिबान शासित अफगानिस्तान भी अब पाकिस्तान से नाराज है। कुछ विशेषज्ञों द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि, और उनका मानना है कि पाकिस्तान में बढ़ती अव्यवस्था उसे विभाजन की ओर धकेल रही है।

  1. पाकिस्तानी सेना की नाकामी और भविष्य की चुनौतियाँ ?

इस समय ऐसा लग रहा है कि, पाकिस्तान आर्मी के पास अब विद्रोहियों को रोकने की रणनीति नहीं बची। इसके कारण वहाका सामान्य वर्ग डरा हुवा महसुस कर रहा है । इसके कारण पाकिस्तान की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, और सेना तो खुद को असहाय महसूस कर रही है। इस वारदात मे बलूच विद्रोहियों ने लगभग 450 से ज्यादा लोगों को किडनैप कर लिया है, जिससे पाकिस्तान सरकार की असफलता उजागर होती दिखाई दे रही है।

हमारे सभी पेजेस को जरुर फॉलो किजिए….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

Exit mobile version