19 February छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर हिंदी मे शानदार भाषण
19 February छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर शानदार हिंदी भाषण
19 February छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष में पढ़ें जोशीला और प्रेरणादायक हिंदी भाषण। स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए विशेष भाषण।
Shivaji maharaj Jayanti Speech in Hindi
पावन पर्व पर उपस्थित आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियों, आज हम सब उस महान वीर पुरुष की जयंती मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है — और वह महान इंसान हैं छत्रपति शिवाजी महाराज।

शिवाजी महाराज का जन्म कहाँ हवा और उनके माता का नाम क्या है ?
छत्रपती शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में हवा शिवाजी महाराज ने बचपन से ही वीरता, साहस और स्वाभिमान का परिचय दिया। उनकी माता राजमाता जीजाबाई ने बचपन में ही उनमें राष्ट्रप्रेम और धर्मरक्षा के संस्कार डाले। और उन्हें युद्धनीति और प्रशासन की शिक्षा दी।
शिवाजी महाराज का सपना था की यहापर सामान्य वर्ग की सत्ता हो जहाँ सभी समान हो — ऐसा “हिंदवी स्वराज”। उस समय भारत पर मुगलों और विदेशी शक्तियों का शासन था, लेकिन शिवाजी महाराज ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने अपने अद्भुत साहस और चतुर रणनीति से उन्होंने अनेको किलों पर विजय प्राप्त की।
उस समय का अफजल खान जैसा शक्तिशाली शत्रु का सामना कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया व्यक्ति में अगर साहस हो तो सच्चा साहस कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने एक मजबूत नौसेना की स्थापना की और जनता के लिए न्यायपूर्ण शासन चलाया।
हमें यह पता होता चाहिए की शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक आदर्श राजा प्रशासक भी थे। वे अपने कार्यकाल में सभी धर्मों का सम्मान करते थे और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। उनके शासनकाल में जनता खुदको सुरक्षित और सम्मानित महसूस करती थी।
प्रिय साथियों, आज हमें शिवाजी महाराज के चरित्र से यह सीख मिलती है कि यदि हमारे अंदर आत्मविश्वास, साहस और देशप्रेम है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर अपने देश को मजबूत और समृद्ध बनाना है।
तो मित्रो आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हम अपने जीवन में ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को अपनाएँगे। और छत्रपती शिवाजी महाराज को सच्ची आदरांजली व्यक्त करे |
इस पावन पर्व पर अंत में मैं यही कहना चाहूँगा —
“जब तक इस धरती पर सूरज-चाँद रहेगा,
शिवाजी महाराज का नाम अमर रहेगा!”
जय भवानी!
जय शिवाजी!
धन्यवाद।
आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/ वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.
