National Science Day 28 फरवरी: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस?

National Science Day 28 फरवरी जानिए वैज्ञानिक महत्व

क्या आप जानते है 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए सी. वी. रमन, रमन प्रभाव और National Science Day के वैज्ञानिक व ऐतिहासिक महत्व की पूरी जानकारी।

National Science Day के उपलक्ष में भारत का वैज्ञानिक गौरव: रमन प्रभाव से चंद्रयान3 तक

नमस्कार!

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस यानी National Science Day के अवसर पर देशभर के सम्पूर्ण शिक्षण संस्थानों में विज्ञान के महत्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है । इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहते है कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान ही व्याप्त है।

National Science Day के उपलक्ष में कुछ सवाल ?

वक्ताओं ने सवाल उठाया—

  • क्या हम आज भी विज्ञान को सिर्फ किताबों तक सीमित मानते हैं?
  • क्या हम इसकी असली शक्ति को पहचानते हैं?
  • क्या हम निश्चित तौर पर विज्ञान का सही उपयोग अपने जीवन में कर रहे हैं?

National Science Day यानी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। क्योंकी इसी दिन भारत के महान वैज्ञानिक माने जाने वाले सर सी. वी. रमन ने रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज की थी। उनके इस ऐतिहासिक खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल भारतीय विज्ञान के लिए गौरव का विषय थी, बल्कि इसने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि भारतीय वैज्ञानिक किसी से कम नहीं हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025: जानिए इस साल की थीम, महान वैज्ञानिकों के विचार और प्रमुख भाषण

विज्ञान: एक जादू जो सच है

हम सभी को पता है की, आज हमारा जीवन विज्ञान के बिना अधूरा है। हमारे जीवन में जो कुछ हमें मिल रहा है जैसे की मोबाइल, बिजली, इंटरनेट, चिकित्सा, परिवहन—सब विज्ञान की देन हैं। अगर विज्ञान न होता तो न हम अंतरिक्ष तक पहुँच पाते, न चाँद पर तिरंगा लहरा पाते। भारत ने चंद्रयान-3, मंगल मिशन, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों से दुनिया में अपनी वैज्ञानिक क्षमता का लोहा मनवाया है।

क्या विज्ञान सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए है?

यह सवाल हर किसीके मन में उभरता जरुर है लेकिन विज्ञान केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं है— बल्कि

जब किसान आधुनिक तकनीक से खेती करता है,

जब डॉक्टर नई दवाओं पर शोध करता है,

जब बच्चा किसी खिलौने को खोलकर उसके काम करने का तरीका समझता है—

यह जीवन से जुडी हर एक घटना सब कुछ विज्ञान ही है। जीवन में हर व्यक्ति वैज्ञानिक सोच अपना सकता है—जरूरत है केवल जिज्ञासा और सही दिशा की।

भारत बन रहा है विज्ञान की महाशक्ति

आज 21 वि सदी में भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत जैसे देश में ISRO ने कम लागत में अंतरिक्ष मिशन सफल कर दुनिया को चौंका दिया। भारत के सभी लोंगो तक डिजिटल इंडिया ने तकनीक को जन-जन तक पहुँचाया। कोरोना समय में भारत आज वैक्सीन और दवाइयों का वैश्विक केंद्र बन चुका है।

National Science Day के उपलक्ष में युवाओं के लिए संदेश: बनो अगले वैज्ञानिक

देश का आज का हमारा युवा सोशल मीडिया और मोबाइल गेम्स में समय बिता रहा है, लेकिन यदि युवावो की यही ऊर्जा रोबोटिक्स, कोडिंग और वैज्ञानिक प्रयोगों में लगाई जाए तो भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी वैज्ञानिक शक्ति बन सकता है।

महान वैज्ञानिक बनने के लिए क्या चाहिए ?

  • चिकित्सक सवाल पूछना सीखें
  • हर पल नए प्रयोग करें
  • किसी भी प्रकार की असफलता से न डरें
  • हम जो कुछ भी करते है जैसे तकनीक को केवल इस्तेमाल न करें, उसे समझें

अगर हमारे देश में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सी. वी. रमन, होमी भाभा, विक्रम साराभाई जैसे वैज्ञानिक देश को आगे ले जा सकते हैं, तो अगला वैज्ञानिक आप भी हो सकते हैं।

National Science Day दिवस में संकल्प: विज्ञान को जीवन का हिस्सा बनाएं

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि—

हम सदा वैज्ञानिक सोच अपनाएँगे

हम हमारे जीवन में अंधविश्वास से दूर रहेंगे

हम जो कुछ भी तकनीक सीखेंगे उसका सही और जिम्मेदार उपयोग करेंगे क्योंकि विज्ञान केवल आविष्कार नहीं, सोचने का तरीका है। जो व्यक्ति अपनी सोच बदल सकता है, वही दुनिया बदल सकता है।

आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *