|

Library Activities for Students – छात्रों के लिए लाइब्रेरी गतिविधियाँ

Library Activities for Students

Library में क्या क्या Activities करनी चाहिए ? सम्पूर्ण साल का कलेंडर सारांश एक ही जगह ! “Discover fun and creative ways to build strong reading habits! –मज़ेदार और रचनात्मक तरीकों से पढ़ने की आदत विकसित करें! हमारी लाइब्रेरी गतिविधियाँ न केवल छात्रों को पुस्तकों से जोड़ती हैं बल्कि ज्ञान, कल्पना और रचनात्मकता की नई दुनिया का द्वार भी खोलती हैं। आइए, पन्नों से दोस्ती करें और किताबों की अद्भुत यात्रा शुरू करें।”

विद्यार्थियों की Reading Habits को कैसे बढाए ?

  1. अपने ग्रंथालय में पठन प्रतियोगिता (Reading Challenges) महीनेभर या तिमाही (तिन महीने में एक बार) में तय संख्या में पुस्तकें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र या पुरस्कार से सन्मानित करे । जैसे “सबसे अधिक पुस्तकें पढ़ने वाला विद्यार्थी ” और “सबसे रोचक पुस्तक का सारांश लिखने वाला विद्यार्थी” जैसी श्रेणियाँ रखें।
  2. बुक टॉक / बुक प्रेज़ेंटेशन ग्रंथालय में प्रत्येंक हफ्ते में 4-5 विद्यार्थी अपनी पढ़ी हुई पुस्तक अपने बाकी साथियों के सामने प्रस्तुत करेंगे, पुस्तक का सार समझाने की कोशिश करेंगे । इसके माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ती है।
  3. पुस्तक प्रदर्शनी (Book Exhibition) वर्षभर में विशेष दिवस के अवसर पर पुस्तकालय में या किसी खास अवसर के अनुसार पुस्तकों का प्रदर्शन करें। जैसे की (बाल दिवस, विश्व पुस्तक दिवस, मातृभाषा दिवस, संविधान दिवस)
  4. पठन कोना (Reading Corner) अपने ग्रंथालय में आरामदायक कुर्सियाँ, शिक्षा सम्बन्धी रंगीन पोस्टर और प्रेरणादायक सुविचार वाला एक पठन कोना बनाएं जिससे विद्यार्थी आकर्षित हो सके ।
  5. कहानी वाचन सत्र (Storytelling Sessions) ग्रंथालय में छोटे विद्यार्थियों के लिए हफ्ते में एक बार कहानी सुनाने का कार्यक्रम रखें जिसके माध्यम से पुस्तकों के प्रति उनके मन में रूचि निर्माण हो सके । इसमें शिक्षक, वरिष्ठ विद्यार्थी या अभिभावक भाग ले सकते हैं।
  1. “आज की पुस्तक” पहलरोज़ एक नई पुस्तक का कवर और संक्षिप्त जानकारी ग्रंथालय के नोटिस बोर्ड पर लगाएँ।
  2. विद्यार्थोयों में पुस्तक समीक्षा लिखने की आदत का निर्माण करना पुस्तक पढ़ने के बाद विद्यार्थी 3-5 वाक्यों की समीक्षा लिखकर इसे ग्रंथालय में लगाएँ।
  3.  साल में १-२ बार विद्यालय में अभिभावक सहभागिताबच्चों के लिए अभिभावकों के साथ पठन-समय का आयोजन करें।
  4. डिजिटल पठनई-बुक, ऑडियोबुक और शैक्षिक वेबसाइटों का उपयोग करके तकनीक के साथ पठन को बढ़ावा दें।

Library Activity Calendar by 12th Months Activities !

महीना गतिविधि उद्देश्य
जनवरी नया वर्ष पठन संकल्प – सर्वप्रथम विद्यार्थी इस वर्ष में कितनी पुस्तकें पढ़ेंगे, इसका संकल्प लिखकर अपने Library में लगाएँ। इसके साथ साथ विद्यार्थियों में पढ़ने का लक्ष्य तय करना
फ़रवरी भाषा दिवस (अपने राज्य/ राष्ट्र के अनुसार) – भाषा आधारित साहित्य पर पुस्तक प्रदर्शनी और कहानी पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करे । विद्यार्थियों को अपने मातृभाषा के साहित्य से परिचय दे | या उनसे यह कार्य करवाए |
मार्च परीक्षा विशेष पठन कोना – अपने Library में परीक्षा हेतु आवश्यक संदर्भ पुस्तकों का गठन कर उनका विशेष प्रदर्शन करे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने मदद मिलेगी
अप्रैल विश्व पुस्तक दिवस (२३ अप्रैल) –  इस मौके पर Library में “मेरी पसंदीदा पुस्तक” प्रतियोगिता (चित्रकला/निबंध/बुक टॉक) का आयोजन करे । इसके माध्यम से बच्चो में पुस्तकों के प्रति प्रेम बढ़ावा होगा |
मई ग्रीष्मकालीन पठन चुनौती – छुट्टियों में विद्यार्थियों को 3-4 पुस्तकें दे और उसे पढ़कर समीक्षा लिखने वालों को पुरस्कार प्रदान करे। इससे छुट्टियों में भी पढ़ने की आदत बनाए रखने में मदद साबित होगी |
जून पठन प्रेरणा सप्ताह – प्रतिदिन सुबह कम से कम 30 मिनट का सामूहिक पठन सत्र का आयोजन करे ऑनलाइन । पढ़ने की नियमित आदत विकसित करना
जुलाई लेखक से मुलाक़ात / ऑनलाइन संवाद – स्थानीय लेखक को आमंत्रित करना या फिर किसी अच्छे लेखक को Zoom/Google Meet के माध्यम से संवाद का आयोजन करे । प्रकाशित पुस्तक में लेखन प्रक्रिया व प्रेरणा समझना इसमे मदत होगी|
अगस्त स्वतंत्रता दिवस विशेष – स्वतंत्रता संग्राम से सम्बंधित पुस्तकों का पठन व प्रस्तुतीकरण करना । देशभक्ति व इतिहास ज्ञान प्रश्नमंजुषा का आयोजन करे
सितंबर शिक्षक दिवस पुस्तक समर्पण – अपने पसंदीदा शिक्षक को कोई पुस्तक समर्पित करने की गतिविधि को बढ़ावा देना । इससे शिक्षक-विद्यार्थी संवाद बढ़ने में मदत मिलेगी|
अक्टूबर पठन रिले – अपने समूह में मिलकर एक बड़ी पुस्तक को  पढ़ना व उसे बारी-बारी से आगे का भाग पढ़ना। इससे सामूहिक पठन का आनंद प्राप्त होगा |
नवंबर बाल दिवस विशेष (१४ नवंबर) – ग्रंथालय में छोटे बच्चों के लिए कहानी पाठ व नाटक का आयोजन करे और Library सप्ताह का आयोजन करे । बालकों में पठन रुचि विकसित करना
दिसंबर वर्षांत पठन सम्मान – सम्पूर्ण वर्षभर के सर्वश्रेष्ठ पाठक व सर्वश्रेष्ठ पुस्तक समीक्षक का सम्मान करे। प्रयास का सम्मान करना

आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *