MyGov Tiranga Quiz 2025: 10 सवाल, 5 मिनट, ₹2000 का इनाम
हर घर Tiranga Quiz 2025: देशभक्ति के रंग में रंगने का सुनहरा मौका, जीतें ₹2000 का इनाम!
भारत में रहने वाले हर एक कोने में देशभक्ति की लहर को और प्रबल करने के लिए भारत सरकार के अधीन संस्कृति मंत्रालय ने MyGov के सहयोग से “हर घर तिरंगा क्विज़ 2025” का आयोजन किया है। यह प्रयास न केवल हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि हर भारतीय को तिरंगा (राष्ट्रिय ध्वज) अपने घर लाने और गर्व से फहराने के लिए प्रेरित भी करती है।
क्यों खास है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान?
हमारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे देश का गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। ऐतिहासिक रूप से, आम जनता का तिरंगे से संबंध औपचारिक और दूर रहा है, लेकिन इस अभियान के माध्यम से व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव में बदलने का प्रयास कर रहा है।
जब हम अपने घरों में राष्ट्रिय ध्वज को फहराते हैं, तो यह केवल सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं होता, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जिम्मेदारी का स्पष्ट संदेश भी होता है।
________________________________________
Tiranga Quiz के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
हर घर तिरंगा क्विज़ 2025 का उद्देश्य है — भारत में रहने वाले नागरिकों के भीतर देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करना और राष्ट्रिय ध्वज के इतिहास व महत्व की जानकारी फैलाना।
📌 मुख्य तथ्य:
आयोजक: संस्कृति मंत्रालय एवं MyGov द्वारा आयोजन किया गया है
प्रश्नों की संख्या: 10 रहेंगी
समय सीमा: 300 सेकंड (5 मिनट) तक ही रहेंगी
भाषा: द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेज़ी/ मराठी) और अन्य भाषाओ में उपलब्ध है
इनाम: शीर्ष 100 विजेताओं को ₹2,000 प्रत्येक मिलेंगे
पात्रता: सभी भारतीय नागरिक इसमे भाग ले सकते है
________________________________________
Tiranga Quiz भाग लेने के नियम और शर्तें
इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है —
ओपन टू ऑल इंडियंस – यह प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
एक ही प्रविष्टि मान्य – एक प्रतिभागी से कई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं होंगी।
समयबद्ध प्रारूप – 10 प्रश्नों के उत्तर 300 सेकंड में देने होंगे।
नकारात्मक अंकन नहीं – गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेंगे।
MyGov प्रोफ़ाइल अपडेट – प्रतिभागियों को अपने MyGov प्रोफ़ाइल में सही और नवीनतम विवरण भरना होगा।
अनुचित साधनों का प्रयोग वर्जित – अनुचित साधनों से रिकॉर्ड समय में क्विज़ पूरी करने पर प्रविष्टि अस्वीकार हो सकती है।
अंतिम निर्णय आयोजक का – आयोजक का निर्णय अंतिम होगा और उस पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
कानूनी अधिकार क्षेत्र – सभी विवाद केवल दिल्ली न्यायालय के अधीन होंगे।
________________________________________
Tiranga Quiz कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्विज़ में भागीदारी?
सबसे पहले आपको MyGov.in पर लॉगिन करना होगा,
“हर घर तिरंगा क्विज़ 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करें और आवश्यक जानकारी भरें।
“Start Quiz” बटन दबाते ही टाइमर शुरू हो जाएगा।
सभी 10 प्रश्नों के उत्तर 5 मिनट में दें और सबमिट करें।
________________________________________
विजेताओं का चयन और पुरस्कार वितरण
शीर्ष 100 विजेताओं को ₹2,000 का इनाम दिया जाएगा।
विजेताओं के नाम blog.mygov.in पर प्रकाशित होंगे।
पुरस्कार राशि घोषणा के बाद सीधे प्रदान की जाएगी।
________________________________________
क्यों लें Tiranga Quiz क्विज़ में भाग?
राष्ट्रियध्वज की भावना को मजबूत करें – यह क्विज़ आपको तिरंगे के इतिहास, उसकी संरचना और उससे जुड़े तथ्यों से अवगत कराएगा।
राष्ट्र निर्माण में योगदान – इस पहल का हिस्सा बनकर आप देश के गौरव को बढ़ाने में सहयोग देंगे।
ज्ञान और इनाम दोनों – सही उत्तर देकर न केवल आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं, बल्कि आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
निष्कर्ष:
“हर घर तिरंगा क्विज़ 2025” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देशभक्ति का महोत्सव है। यह आपको न सिर्फ इनाम जीतने का अवसर देता है, बल्कि तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व को भी बढ़ाता है। तो देर किस बात की? अभी रजिस्टर करें, अपना ज्ञान परखें और गर्व से कहें — “मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान।”
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ क्लिक करे
आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/ वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.
