नवोदय विद्यालय सिलवासा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
नवोदय सिलवासा में गणतंत्र दिवस का उत्सव
नवोदय विद्यालय सिलवासा में 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया है । विद्यालय का पुर्ण परिसर देशभक्ति के रंगों में रंगा हुआ था और हर तरफ राष्टीय ध्वज की छटा बिखरी हुई थी। इस विशेष उपलब्धी के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियो का आयोजन किया गया था । जिन्होंने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण और मार्चपास की भव्यता
राष्टीय पर्व गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री. विरेंद्रसिंह कुशवाह द्वारा ध्वजारोहण के माध्यम से हुई। राष्ट्रीय ध्वज के फहरते ही राष्ट्रगान की धुन पूरे परिसर में गूंज उठी और सभी ने मिलकर इसे गर्व के साथ गाया। इसके बाद मार्चपास का प्रदर्शन किया गया जिसमे विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स, और अरावली, नीलगिरी, उदयगिरी एवं शिवालिक हाउस के छात्रों ने प्रभावशाली मार्चपास प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियोंने सभी को अनुशासन और देशभक्ति का महत्व समझाया।

संविधान निर्माता को अनोखी श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय के ग्रंथपाल श्री. शरद खंडारे ने एक अद्भुत पहल की। उन्होंने भारत के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा विद्यालय प्राचार्य को भेंट की। इस भावुक क्षण ने सभी उपस्थित छात्रो एवं शिक्षको को संविधान और लोकतंत्र के महत्व को याद दिलाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां
राष्टीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सबसे खास आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहता है, जिसका संचालन विद्यालय के अध्यापक डी.एम. सुर्वे और दो छात्राए क्रिती ठाकूर और स्नेहा चौरसिया ने किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य, गायन और नाटकों ने सभीं के मन मे देशभक्ती का दिपक जलाया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से और विविधांगी नृत्य के माध्यम से देश की विविधता और एकता को दर्शाया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उनमें देशप्रेम के प्रती जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।

गणतंत्र दिवस का महत्व और शिक्षाप्रद संदेश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान, विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मुकेश देवी, अध्यापक श्री. हरिलाल मकवाना ने अपने प्रेरणाभरे भाषणों के द्वारा गणतंत्र दिवस और संविधान का महत्व समझाया। उन्होंने छात्रों को संविधान, संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब अम्बेडक्र के योगदान को दोहराया साथही लोकतंत्र और आज के समय मे हम देश के लिए क्या कर सकते है इस महत्व को विस्तार से बताया। इन संदेशों के माध्यम से छात्रों को न केवल प्रेरना मिली बल्कि उन्हें अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया, जिसके माध्यम से आधुनिक सशक्त समाज का निर्मान हो सकता है ।
विद्यार्थि भाषण
विद्यालय कि कक्षा 7 वी कि छात्रा श्रीष्टी सिंह, भक्ती मक्वाना और कक्षा दसवी के छात्र दक्ष चौधरी द्वारा गनतंत्र दिवस के उपलक्ष मे संविधान निर्माता देश के आझादी के नायको के कार्य पर प्रकाश डाला गया एव सभी को 76 वे गनतन्त्र दिवस कि शुभकामनाए दी गई ।

प्राचार्य का प्रेरणादायक मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री. विरेंद्रसिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होने संविधान निर्माता को अभीवादन कर और देश के नायको को नमन कर अपने मार्गदर्शन में उन्होंने सभी को देशहित में कार्य करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को हमेशा अपने राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथही हमारे देश मे अग्रेजो का शासन था यह बात सही है किंतू इससे भी महत्वपुर्न बात यह है कि हम आझाद हुवे और आज हमारे संविधान को 75 वर्ष पुरे हुवे हमारा यह दायित्व बनता है की हम अपने देश के प्रति एक अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करे और देश को एक अच्छी मुकाम पर ले जाए । उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी को देशसेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ अध्यापक श्री. मनीषकुमार श्रीवास्तव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियो और अभिभावकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को मिठाइयां वितरित की गईं। यह आयोजन न सिर्फ उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि यह बच्चों के लिए प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद भी रहा।
समारोह में सहभागिता और उत्साह
गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय के सभी परिवारों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभाग लिया। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियो और अभिभावकों के चेहरों पर दिखने वाली खुशी और गर्व ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
निष्कर्ष
नवोदय विद्यालय सिलवासा में मनाया गया गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व समारोह न केवल देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण था, बल्कि यह छात्रों के लिए प्रेरणा और सीखने का भी एक बेहतरीन अवसर बना। इस आयोजन ने सभी को यह याद दिलाया कि हमारा संविधान और लोकतंत्र हमें एकजुट रखते हैं, और हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने देश की प्रगति में योगदान दें।
आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/ वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

2 Comments