MyGov Ambedkar Quiz 2025 महापरिनिर्वाण दिवस विशेष क्विज़: डॉ. आंबेडकर की विचारधारा पर अपनी ज्ञान परीक्षा दें
MyGov ने लॉन्च किया Mahaparinirvana Ambedkar Quiz 2025, जानिए कैसे करें भाग ?
Mahaparinirvan Divas पर Social Justice Ministry और MyGov द्वारा शुरू किया गया Dr. B.R. Ambedkar Online Quiz. Participate now, explore Ambedkar’s life & Constitution vision, answer 20 MCQs in 600 seconds और पाएं e-Certificate of Participation
महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर क्विज़ शुरू; सभी प्रतिभागियों को मिलेगा ई-सर्टिफिकेट
भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Department of Social Justice & Empowerment) ने MyGov के सहयोग से ६ दिसम्बर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को समर्पित एक विशेष ऑनलाइन क्विज़ लॉन्च किया है। इस अवसर पर क्विज़ में भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक डॉ. बी. आर. आंबेडकर के जीवन, विचारों और योगदान के प्रति जनजागृति बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।
इस प्रतियोगिता क्विज़ के माध्यम से प्रतिभागी डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक दृष्टिकोण और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को रोचक तरीके से जान सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता क्विज़ पूरा करने पर तुरंत डिजिटल ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
Ambedkar Quiz 2025 क्विज़ के प्रमुख विषय
इस ऑनलाइन क्विज़ में दो मुख्य श्रेणियां शामिल हैं—
- डॉ. बी. आर. आंबेडकर का जीवन और विरासत
- भारतीय संविधान और इसका विज़न
प्रतिभागियों को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों, लेखन, भाषणों और उनके द्वारा समाज में स्थापित किए गए स्वतंत्रता, न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सिद्धांतों को जानने का अवसर मिलेगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर: एक क्रांतिकारी विचारक
1891 में भारत के मध्य प्रदेश महूँ में जन्मे डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय संविधान की रूपरेखा तैयार करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा, सामाजिक समानता तथा मानवाधिकारों की लड़ाई को राष्ट्र को एक नइ दिशा दिखाई। जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने तथा समाज को समानता के मार्ग पर ले जाने में उनका योगदान आज भी प्रेरणा देता है।
यह क्विज़ युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और विचारों से अवगत कराने का एक सशक्त माध्यम है।
MyGov Ambedkar Quiz 2025 कैसे खेलें? – नियम व शर्तें (Terms & Conditions)
यह प्रतियोगिता क्विज़ भारत के सभी निवासियों और भारतीय मूल के लोगों के लिए खुला है।
यह प्रतियोगिता क्विज़ हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर ही लॉगिन करना आवश्यक होगा।
इसमे सभी प्रश्न मल्टीपल-चॉइस फॉर्मेट में होंगे और एक ही सही उत्तर होगा।
एक प्रतिभागी सिर्फ एक बार क्विज़ खेल सकते हैं।
यह प्रतियोगिता क्विज़ शुरू होते ही 20 प्रश्नों को हल करने के लिए 600 सेकंड यानी (10 मिनट) का समय मिलेगा।
इस प्रतियोगिता क्विज़ में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
यह प्रतियोगिता जल्दी क्विज़ पूरा करने वालों के जीतने की संभावना सबसे अधिक होगी।
यह प्रतियोगिता क्विज़ पूरा होने पर डिजिटल ई-सर्टिफिकेट ऑटो-डाउनलोड किया जा सकेगा।
इन प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और शहर दर्ज करना होगा।
एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से केवल एक बार भाग लिया जा सकेगा।
किसी भी अनुचित आचरण पर आयोजक प्रतिभागी को अयोग्य घोषित कर सकते हैं।
सभी विवाद दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में ही निपटाए जाएंगे।
Ambedkar Quiz 2025 निष्कर्ष
इस महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित यह ऑनलाइन प्रतियोगिता क्विज़ न केवल डॉ. बी. आर. आंबेडकर की शिक्षाओं और योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि युवा पीढ़ी को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों के करीब ले जाने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है। यदि आप डॉ आंबेडकर के जीवन और समाज सुधार में उनकी भूमिका को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं, तो इस क्विज़ में अवश्य भाग लें।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ क्लिक करे
आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
