NAVODAYA की बात ही कुछ खास है – सिलवासा में मनाया नवोदय स्थापना दिवस

शिक्षा, संस्कार और समर्पण का पर्व नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस समारोह

भारत के संघ प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन दिव मे स्थित नवोदय विद्यालय सिलवासा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस इस अवसर पर नवोदय के संस्थापक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ ।

NAVODAYA स्थापना दिवस: प्रतिभा, परंपरा और प्रेरणा का संगम

सिलवासा, १३ अप्रैल २०२५ – जवाहर नवोदय विद्यालय सिलवासा में नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय मे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष मे इस विशेष दिन को उत्साहपूर्वक मनाते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दिखाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवोदय विद्यालयों की स्थापना के उद्देश्य, इतिहास और योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

NAVODAYA स्थापना दिवस पर कार्यक्रम कि शुरुवात

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्य हॉल में दीप प्रज्वलन और नवोदय विद्यालय के संस्थापक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर के की गई। उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और ग्रामीण प्रतिभाओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के सपने को आज नवोदय विद्यालय निश्चित रुप से साकार कर रहे हैं।

इसके पश्चात विद्यालय के ग्रंथालय प्रमुख श्री शरद खंडारे ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को नवोदय स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्होने इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुवे नवोदय विद्यालय की स्थापना की पृष्ठभूमि, इसके उद्देश्यों और इसके द्वारा देश के शैक्षणिक परिदृश्य में लाए गए परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक सुनहरा मंच प्रदान करता है, जिससे वे देश की शिक्षा के मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

NAVODAYA स्थापना दिवस पर विद्यार्थी और शिक्षक भाषण

कार्यक्रम में विद्यालय कि कक्षा 9 वी कि छात्रा कृति ठाकुर ने भावपूर्ण भाषण प्रस्तुत करते हुए नवोदय विद्यालय की संरचना, पाठ्यक्रम, आवासीय जीवन, अनुशासन और संस्कारों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उसके भाषण ने विद्यार्थियों में गर्व की भावना उत्पन्न की और उन्हें नवोदय के इतिहास से जोड़ा।

शिक्षक भाषण

इसके बाद विद्यालय की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका श्रीमती रोशनी सेलीन ने नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजी में एक प्रेरणादायक भाषण दिया। इस अवसर पर उन्होंने नवोदय की उपलब्धियों, उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात की। उन्होंने यह भी बताया कि नवोदय विद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक एकजुटता और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री मनीषकुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियो के लिए नवोदय विद्यालय एक अवसर है, एक सौभाग्य है, जिसे पाने के बाद विद्यार्थी अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने इस दिवसे के संबंध मे विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अनुशासन, परिश्रम तथा लक्ष्य निर्धारण के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के दौरान संगीत विभाग द्वारा विद्यालय कि संगीत शिक्षीका प्राजक्ता खडके द्वारा और विद्यार्थियों के माध्यम से नवोदय गीत, कविता के माध्यम से नवोदय के आदर्शों और उद्देश्यों को प्रस्तुत किया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नवोदय विद्यालय के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक मजबूत किया। सभी ने मिलकर इस दिन को एक प्रेरणादायक और यादगार अवसर के रूप में मनाया।

इस प्रकार, नवोदय विद्यालय सिलवासा का स्थापना दिवस समारोह एक सफल, शिक्षाप्रद और उत्साहवर्धक आयोजन सिद्ध हुआ, जिसने सभी उपस्थितों को नवोदय की गौरवशाली परंपरा और उद्देश्य के साथ गहराई से जोड़ा।

आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *