विद्यार्थियों के सर्वांगिन विकास हेतू नवोदय विद्यालय सिलवासा में करियर मार्गदर्शन हेतु पालक सभा का आयोजन!

नवोदय विद्यालय सिलवासा में करियर मार्गदर्शन हेतु पालक सभा का आयोजन!

नवोदय विद्यालय सिलवासा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पालक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थि 10 तथा 12 के बाद क्या क्या कर सकता है इस विषय पर करियर मार्गदर्शन प्रदान करना और यह समझाना था कि अभिभावक अपने बच्चों को कैसे समर्थन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पालकों की भूमिका पर चर्चा!

इस सभा का आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और उनके करियर विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री. विरेंद्रसिन्ह कुशवाह इनके मार्गरशन मे विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक श्री. मनिषकुमार श्रीवास्तव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे माता-पिता अपने बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर सकते हैं, जिससे बच्चे अपनी समस्याओं और इच्छाओं को खुलकर साझा कर सकें।

पालक सभा किस विषय पर चर्चा सत्र किया गया ?

सभा में एक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया जिसमे करिअर मार्गदर्शन हेतू वियालय द्वार स्पैशियल गाईड राहुल सुर्यवंशी नाशिक को बुलाया गया जिसमे अभिभावकों को बताया गया कि वे अपने बच्चों को किस प्रकार से सपोर्ट कर सकते हैं। राहुल सुर्यवंशी ने इस बात पर जोर दिया कि माता-पिता का सहयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, “बच्चों की शिक्षा से ज्यादा जरूरी है कि माता-पिता उनके साथ कितना संवाद करते हैं”।

पालक सभा के आयोजन का मुख्य बिंदु

  1. सकारात्मक संवाद: माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें ताकि बच्चे अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
  2. तकनीकी उपयोग: आधुनिक तकनीक जैसे मोबाइल गेम्स और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। अभिभावकों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  3. मित्रों का चयन: बच्चों के मित्रों और उनके साथ बिताए समय की जानकारी रखना भी आवश्यक है, ताकि माता-पिता समझ सकें कि उनका बच्चा किस प्रकार के माहौल में रह रहा है।

विद्यार्थियो के जिवन मे अभिभावकों की भागीदारी

कार्यक्रम में उपस्थित श्री राहुल सुर्यवंशी ने कहा कि “आज के समय में बच्चों को पुरानी पद्धतियों से सुधारना संभव नहीं है; हमें उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखना होगा” । उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सही दिशा में ले जाने के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू श्री. शरद खंडारे (ग्रंथालय अध्यक्ष), श्री. किरन बलकवडे (आर्ट शिक्षक), श्री. लोकेश मिणा (अर्थशास्र अध्यापक), श्रीमती. मुकेश देवी (इतिहास अध्यापिका), श्रीमती. शिल्पा (गुजराती अध्यापिका) प्रयास किया एवम कार्यक्रम को पुर्णरुप से सफल किया, तथा अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों को जीवन की वास्तविकताओं का सामना करने में मदद मिलेगी।

भविष्य की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं

श्री. मनिषकुमार श्रीवास्तव ने कहाँ कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यार्थियों के विकास में योगदान दे सकें। विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम आयोजन करने का निष्कर्ष

इस प्रकार, नवोदय विद्यालय सिलवासा में आयोजित पालक सभा ने न केवल विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि माता-पिता का सहयोग और संवाद कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल विद्यार्थियों की मानसिकता मजबूत होती है, बल्कि वे अपने भविष्य के प्रति भी अधिक जागरूक बनते हैं। इस प्रकार की पहलों से शिक्षा प्रणाली में सुधार होगा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *