World Health Day 2025: हार्ट अटैक के संकेतों को पहचानें, समय रहते जान बचाएं !
World Health Day 2025 पर जानिए हार्ट अटैक के शुरुआती और छुपे लक्षणों को पहचानने का सही तरीका। विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह से सीखें कैसे समय रहते जान बचाई जा सकती है। हृदय रोग से जुड़े जोखिम और सावधानियों की पूरी जानकारी।
🫀 हार्ट अटैक के लक्षण और जोखिम: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
अकोला, 7 अप्रैल: हम सबको पता है कि, हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो अचानक आती है, ओर व्यक्ती कुछ नही कर पाता है जिसमे व्यक्ती अपने जीवन को खो देता है, लेकिन इसके लक्षण समय रहते पहचान लिए जाएं तो जान बचाई जा सकती है। लेकिन कुछ विशेषज्ञ द्वारा हार्ट अटैक से जुड़े अहम पहलुओं को समझाया गया है अगर इसको ध्यान मे रखे तो कई जाने बचाई जा सकती है।
🎬 क्या फिल्मों में दिखाए गए हार्ट अटैक के लक्षण सही है या गलत ?
फिल्मों में हम अक्सर ज्यादातर देखते हैं कि जिस व्यक्ती को हार्ट अटैक आता है वह व्यक्ति अचानक सीने पर हाथ रखकर गिर जाता है, और उसे पसीना आता है, और गंभीर दर्द होता है। क्या ऐसाही होता है ? कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि, ऐसे लक्षण असली हार्ट अटैक में भी हो सकते हैं, इसको नकारा नही जा सकता है और ऐसे लक्षणो को “टिपिकल लक्षण” (Typical Symptoms) कहा जाता है।

हार्ट अटैक के कुछ मुख्य टिपिकल (Typical Symptoms) लक्षण?
- व्यक्ती को जब हार्ट अटैक आता है तब सीने में तेज़, दबाव जैसा दर्द महसुस होता है (जैसे कोई तलवार चुभो रहा हो) अत्यंत पिढा होती है ।
- उस व्यक्ती को अत्यधिक पसीना आना ऐसा भी देखा गया है ।
- वह व्यक्ती कि सांस फूलना यह समस्या भी उत्पन्न होती है ।
- बहोत बार ऐसा देखा गया है कि व्यक्ती को चक्कर आना या गिर जाना ऐसी समस्याए भी उत्पन्न होती है।
⚠️ क्या सच मे हर हार्ट अटैक में ऐसे ही लक्षण होते हैं?
इसका जवाब है नहीं। हमको यह पता होना चाहिए कि हर व्यक्ति में हार्ट अटैक के लक्षण एक जैसे नहीं होते है। कई मामलों में “ए-टिपिकल लक्षण” (Atypical Symptoms) भी देखे जाते हैं, खासकर डायबिटिज रोगियों में। इनमें तो दर्द कम या फिर बिल्कुल दर्द नहीं होता।
ए-टिपिकल (Atypical Symptoms) के क्या लक्षण हैं ?
- इसमे व्यक्ती कि सांस फूलने कि समस्याए उत्पन्न होती है जिससे व्यक्ती घबरा ज्याता है और व्यक्ती कि बिपी बढ ज्याती है या फिर कम होती है जिसके कारण व्यक्ती कि मृत्यू होती है ।
- कई बार ऐसा भी देखा गया है कि व्यक्ती को सिर्फ पसीना आता है ।
- कुछ व्यक्तीयो मे ऐसेभी लक्षण देखे गए है कि पेट दर्द कि समस्याए उत्पन्न होती है ।
- और कई व्यक्तीयो मे पीठ या जबड़े में दर्द कि समस्याए भी दिखाई गई है ।
इसके अलावा जिन व्यक्तिओ को डायबिटिज है उन रोगियों की नसें सुन्न होने के कारण दर्द का अनुभव कम हो सकता है, इसलिए उन्हें ऐसे क्षणो मे विशेष ध्यान देना चाहिए।
🔍 हार्ट अटैक के जोखिम कारक (Risk Factors)
बहोत बार ऐसा पाया गया है कि कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जिनमें हार्ट अटैक की संभावना अधिक होती है। इन्हें “हाई रिस्क ग्रुप” कहा जाता है। जिसका विवरन निम्न प्रकार से है ।
World Health Day हार्ट अटैक के प्रमुख जोखिम कारक ?
- बहुत बार ऐसा देखा गया है और विशेषज्ञो द्वारा ऐसा कहा गया है कि, महिलाओ कि तुलना मे हार्ट अटैक कि पुरुषों में अधिक संभावना होती है (विशेषतः 40 वर्ष के बाद)
- जिनके परिवार में हृदय रोग, डायबिटीज़ या हाई बीपी का इतिहास है उनमे भी ऐसी समस्याए उत्पन्न हुई है ।
- जो लोग ज्यादा मात्रा मे धूम्रपान और शराब का सेवन करते है उन लोगो मे भी हार्ट अटैक कि बिमारी ज्यादातर पाई गई है ।
- जिनका उच्च कोलेस्ट्रॉल है उनमे भी यह लक्षण भारी मात्रा मे देखे गए है ।
- जो लोग मोटापासे झुंजते है उनमेभी यह लक्षण देखे गए है ।
- जो लोग अपने जीवन मे अत्यधिक तनाव ग्रस्त है उनमेभी यह बिमारी ज्यादा होती है ।
🩺 व्यक्ती को हार्ट अटैक से बचने के लिए कब सतर्क होना चाहिए?
यदि आपको चलते उपर दि गई जानकारी के अनुसार कुछ समस्याए अपने अंदर दिखाई दे रही है तो आपको, सीढ़ियां चढ़ते वक्त या मेहनत के दौरान सीने में दर्द, सांस फूलना या पसीना आना जैसा अनुभव होता है, तो यह संकेत हो सकता है कि दिल पर दबाव पड़ रहा है। ऐसे में तुरंत अपनी जांच कराना आवश्यक है।
✅ क्या करें?
जिनमे यह समस्याए है उन व्यक्तीओ को अपना नियमित चेकअप कराने कि आवश्यकता है, विशेषकर यदि आप रिस्क ग्रुप में आते हैं।
अपने जीवनशैली में सुधार करें – अपने खानपान पर संतुलित रखें, प्रतिदिन व्यायाम करें और तनाव से बचें।
उपर दिए गए किसीभी प्रकार के लक्षणों को नजरअंदाज न करें – हर दर्द मामूली नहीं होता।
🙏 निष्कर्ष
विशेषज्ञो का यह संदेश आज के दौर मे हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। हार्ट अटैक से बचाव के लिए लक्षणों को पहचानना, जोखिमों को समझना और समय पर कदम उठाना जरूरी है। यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो आप हमे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं, घबराए नही आपको घरेलू उपाय बताया जाएगा जिससे आप इस बिमारी से बच सकते है ।
हमारे सभी पेजेस को जरुर फॉलो किजिए….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/ वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.
