नवोदय विद्यालय सिलवासा में Alumni Meet का आयोजन; पूर्व छात्रों ने की पुरानी यादें ताजा और नए छात्रो को दिए संकल्प
नवोदय विद्यालय सिलवासा में Alumni Meet का आयोजन;
नवोदय विद्यालय सिलवासा में हाल ही में दि. १२ जानेवारी २०२५ को आयोजित Alumni Meet ने पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच एक अनोखा संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन द्वारा 2025 के आरंभ में किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इस मिलन समारोह ने न केवल पुरानी यादों को ताजा किया बल्कि नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट परंपराओं को और सुदृढ़ किया।
Alumni Meet का उद्देश्य ?
Alumni Meet का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच प्रदान करना था, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकें और विद्यालय के विकास में योगदान दे सकें। इस कार्यक्रम ने सभी को एकजुट कर यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत प्रगति का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को सशक्त बनाने का एक साधन भी है, और यह अवसव विद्यार्थियों को नवोदय देता है ।
Alumni Meet कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय युवा दिवस तथा स्वामी विवेकानंद जयंती और स्वराज्य संकल्पीका राजमाता जिजाऊ जयंती के उपलक्ष मे दोनो महापुरुषों को वंदन कर विद्यालय के प्राचार्य श्री वी.एस. कुशवाह सर द्वारा कि गई । उन्होंने उपस्थित सभी पूर्व छात्रों का पुष्प देकर स्वागत किया और नवोदय विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उनके शब्दों में, “यह आयोजन केवल एक मिलन समारोह नहीं है, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का उत्सव है।”
विद्यालय के पुर्व हिंदी अध्यापक श्री. पांडे सर द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया तथा उन्होने विद्यार्थोयों और भुतपुर्व विद्यार्थिओ के समक्ष अपने पुर्व अनुभव साझा किए ।
Alumni Meet कार्यक्रम का सुत्रसंचालन श्रीमती निमिता ने बहुत ही प्रभावी और ऊर्जा से भरे अंदाज में किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करते हुए सभी को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
Alumni Meet के प्रमुख आकर्षण
Google Meet द्वारा सम्बोधन
विद्यालय के पुर्व छात्र जो कार्यक्रम मे उपस्थित नही हो पाए उन्होने Google Meet के माध्यम से अपनी उपस्थिती का आभास कराया ।
साझा अनुभव:
Alumni Meet में पूर्व छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए पलों को याद कर सभी को भावुक कर दिया।
करियर मार्गदर्शन:
पूर्व छात्रों ने वर्तमान विद्यार्थियों के लिए अपने-अपने अनुभव व्यक्त करते हुवे करियर मार्गदर्शन किया जिसमे उन्हे सही दिशा मिल सके । उन्होंने अपनी सफलता की कहानियों और चुनौतियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथही विद्यार्थियों को अलग अलग क्षेत्र से अवगत कराया । इसके साथ मेडिकल छात्र ने विद्यार्थियों को मेडिकल क्षेत्र मे आने के लिए प्रेरित किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम:
विद्यालय के संगित विभात (श्रीमती. प्राजक्ता खडके तथा उनके टिम द्वारा) प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। स्वागतगीत नृत्य, संगीत और नाटक की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

वरिष्ठ शिक्षक का प्रेरणादायक भाषण
कार्यक्रम में वरिष्ठतम शिक्षक श्री एम.के. श्रीवास्तव ने भी अपना संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उनके शब्दों में, “आपकी सफलता न केवल आपके लिए, बल्कि आपके परिवार, समाज और इस विद्यालय के लिए गर्व की बात है,” यह टिप्पनी की ।
पूर्व छात्रों का योगदान
नवोदय विद्यालय सिलवासा के पूर्व छात्रों ने न केवल विद्यालय की ख्याति बढ़ाई है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल में नई सुविधाओं के विकास के लिए अपनी इच्छाए प्रकट कि।
Alumni Meet आयोजन का महत्व?
इस तरह के आयोजन से न केवल पूर्व छात्रों और विद्यालय के बीच के संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि जो विद्यार्थि इस समय विद्यालय मे शिक्षा ग्रहन कर रहे है उनको भी प्रेरणा प्रदान करते हैं।
प्रेरणा का स्रोत:
पूर्व छात्रों की उपलब्धियां विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।
नेटवर्किंग:
Alumni Meet ने पूर्व छात्रों को एक-दूसरे से संपर्क स्थापित करने और नेटवर्किंग का अवसर प्रदान किया, जिसके माध्यम से सभी छात्र-छात्राए सालोबाद एक दुसरे से मिले और अपने विद्यालय अनुभव आपस मे साझा किए।
भविष्य की योजनाएँ
विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन की सफलता को देखते हुए इसे हर वर्ष आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही, उन्होंने पूर्व छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाने की घोषणा की, जहां वे नियमित रूप से संपर्क में रह सकें और अपने सुझाव साझा कर सकें।

“प्राचार्य ने शिक्षा और समाज सेवा के महत्व पर डाली रोशनी, Alumni Meet बना प्रेरणा का स्रोत“
नवोदय विद्यालय सिलवासा के प्राचार्य श्री. विरेंद्रसिन्ह कुशवाह सर ने सभी भुतपुर्व छात्रो को शुभ-आशिष देते हुवे वर्तमान छात्रोको उनसे प्रेरित होकर अपने आप को साबित करने के लिए शिक्षा हि एक हथियार है जिसके माध्यम से विध्यार्थि कुछभी हासिल कर सकता है: तथा विद्यार्थि जिवन मे अपना उद्देश्य केवल और केवल शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए । इसके साथ हि समाज सेवा मे अपना योगदान कैसे दे सकते है इसके उपर भी प्राचार्य महोदय द्वारा प्रकाश डाला गया । Alumni Meet का आयोजन न केवल भुतपुर्व छात्रो को विद्यालय बुलाना इतना हि नही है ! बल्की यह एक अवसर है जिसके माध्यम से वर्तमान छात्र अपनी भविष्य कि योजनाए बना सकते है ।
निष्कर्ष
नवोदय विद्यालय सिलवासा में आयोजित Alumni Meet ने न केवल पुराने रिश्तों को फिर से जीवंत किया, बल्कि नए रिश्तों की नींव भी रखी। यह आयोजन विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य का प्रतीक बना। इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को बढ़ावा देते हैं।
आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….
| YouTube | Subscribe Now |
| फेसबुक ग्रुप | फेसबुक ग्रुप |
| व्हाट्सएप ग्रुप | व्हाट्सएप ग्रुप |
| टेलिग्राम | जॉईन करा |
| Share Chat | जॉईन करा |
जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/ वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

2 Comments