NEET UG 2026 Notification जारी: आवेदन शुरू, परीक्षा 3 मई को | जाने NTA की A to Z जानकारी

NEET (UG) 2026 Notification हुवा जारी 08 फरवरी से आवेदन शुरू, 3 मई को होगी परीक्षा

NEET (UG) 2026 का Notification हवा जारी। आवेदन 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक, परीक्षा 3 मई को होगी। कितनी है फीस, योग्यता, भाषाएं और पूरी जानकारी पढ़ें विस्तार से।

जो छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उन छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन हाल ही में जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हमें पता होना चाहिए की NEET (UG) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी को MBBS, BDS सहित आयुष और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

NEET (UG) 2026: आवेदन तिथि और अंतिम तारीख

क्या है समय सारणी एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार,

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 08 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)

अगर फॉर्म भरते समय किसी भी उम्मीदवार कोई गलती कर देते हैं, तो उन्हें 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक सुधार (Correction Window) का अवसर मिलेगा।

NEET (UG) 2026 के लिए 03 मई 2026 को आयोजित होगी NEET परीक्षा

इस वर्ष NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन और उसके सबंध में जानकारी विस्तार से देखे पढ़े

  • तिथि: 03 मई 2026 (रविवार)
  • समय: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
  • अवधि: 180 मिनट (3 घंटे) यह सम्पूर्ण प्रक्रिया भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार किया जाएगा।

कोनसे कोर्सेस के लिए अनिवार्य है NEET (UG) परीक्षा ?

जो अभ्यर्थी इस वर्ष NEET (UG) 2026 की परीक्षा दे रहे है, उनको बता दे की आपके नीट परीक्षा स्कोर के आधार पर निम्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा:

MBBS

BDS

BAMS, BUMS, BSMS

BHMS

BVSc & AH

Armed Forces Medical Services के अंतर्गत B.Sc Nursing (MNS)

NEET (UG) 2026 की परीक्षा का आयोजन भारत के कितनी भाषाओ में होगा ?

NEET (UG) 2026 की परीक्षा का आयोजन भारत के विभिन्न 13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा NEET (UG) 2026 परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जाएगी, जिनमें निम्नलिखित भाषाए शामिल हैं:

हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, असमिया और उर्दू।

NEET (UG) 2026 आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • जो छात्र सामान्य वर्ग से है उनके लिए : ₹1700
  • जो छात्र OBC-NCL / EWS से सम्बंधित है उनके लिए : ₹1600
  • जो छात्र SC / ST / PwBD से सम्बंधित है उनके लिए : ₹1000
  • और जो छात्र भारत से बाहर है उनके लिए परीक्षा केंद्र: ₹9500 है | इसमे (प्रोसेसिंग चार्ज और GST अतिरिक्त देय होगा)

NEET (UG) 2026 के एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट कब तक आ सकता है?

NEET (UG) 2026 के एडमिट कार्ड: एनटीए की वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे और परीक्षा संपन्न होनेके बाद इसकी उत्तर पत्रिका और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स: परिणाम परीक्षा के बाद उपलब्ध होंगे और परीक्षा के रिजल्ट: आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा |

NEET (UG) 2026 की आधिकारिक वेबसाइट कोनसी है ?

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार इन वेबसाइट्स पर जाएं:

(https://neet.nta.nic.in  (https://neet.nta.nic.in ) https://nta.ac.in](https://nta.ac.in

📞हेल्पलाइन नंबर: +91-11-40759000

ई-मेल: neetug2026@nta.ac.in (mailto:neetug2026@nta.ac.in )

निष्कर्ष

NEET (UG) 2026 मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सबसे बड़ा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लेते रहें।

आमच्या सर्व पेजेस ला नक्की फोलो करा ….

YouTube Subscribe Now
फेसबुक ग्रुप फेसबुक ग्रुप 
व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप 
टेलिग्राम जॉईन करा
Share Chat जॉईन करा

जर तुम्ही अशी नवीन माहिती शोधत असाल तर आमच्या वेबसाइट https://deshvarta.in/  वरून दररोज अपडेट रहा. यासाठी आत्ताच आमच्या सोशल मीडिया पेजेसमध्ये सहभागी व्हा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *